मुंबई, (ईएमएस)। मुंबई का दादर रेलवे स्टेशन का इलाका जहाँ अवैध फेरीवालों के कारण लोग ट्रैफिक जाम से परेशान रहते थे अब वह इलाका मनपा प्रशासन एवं माटुंगा पुलिस द्वारा की गई प्रभावी कार्रवाई के कारण फेरीवालों से मुक्त हो गया है। दरअसल दादर पूर्व रेलवे स्टेशन के आसपास के इलाके में बड़ी संख्या में अनाधिकृत फेरीवालों की मौजूदगी के कारण भारी ट्रैफिक जाम हो रहा था। इससे न केवल वाहन चालकों बल्कि पैदल चलने वालों को भी परेशानी हो रही थी। फेरीवालों ने सड़कों को संकरा कर दिया था, जिससे पैदल चलने वालों के लिए चलने की जगह नहीं बची थी। नागरिकों की बार-बार शिकायतों के बाद आख़िरकार मनपा प्रशासन तथा माटुंगा पुलिस ने कार्रवाई की और अनाधिकृत फेरीवालों को हटा दिया। इस कार्रवाई से इलाके में ट्रैफिक सुचारू रूप से चलने लगा है, जिससे यात्रियों को बड़ी राहत मिली है। बताया गया है कि पुलिस यह सुनिश्चित करने के लिए नियमित निगरानी रखेगी कि फेरीवाले वापस न आएं। माटुंगा पुलिस की इस कार्रवाई का नागरिकों द्वारा स्वागत किया जा रहा है। स्वेता/संतोष झा- ०५ फरवरी/२०२६/ईएमएस