क्षेत्रीय
05-Feb-2026


नारायणपुर,(ईएमएस)। छत्तीसगढ़ भू-राजस्व संहिता 1959 (क्रमांक-20 सन् 1959) की धारा 67 की उप धारा (1) के अधीन जिला नारायणपुर के कुल 246 असर्वेक्षित ग्रामों का राजस्व सर्वेक्षण कार्य प्रारंभ करने की अधिसूचना जारी किया गया है। तद्नुसार कार्य एजेन्सी आई.आई.टी. रूड़की द्वारा ग्राम कुंदला पटवारी हल्का नंबर 05 कोहकामेटा एवं ग्राम कोडोली पटवारी हल्का नंबर 06 कंदाड़ी का राजस्व सर्वेक्षण कार्य प्रारंभ कर हाई-रिजॉल्यूशन सैटेलाइट इमेज के द्वारा ग्राम का नक्शा व खसरा उपलब्ध कराया गया, जिसका सत्यापन राजस्व सर्वेक्षण दल द्वारा किया गया है। राजस्व सर्वेक्षण पूर्ण होने के उपरांत सर्वे अभिलेख का प्रारंभिक प्रकाशन किया जाकर दावा आपत्ति आहुत किया गया। हल्का नंबर 05 कोहकामेटा में 13 लोगों एवं हल्का नंबर 06 कंदाड़ी में 06 द्वारा दावा आपत्ति प्रस्तुत करने पर निराकरण कर पुनः मौका सत्यापन कराया जाकर हल्का पटवारी से नक्शा व खसरा तैयार कराया गया है। अतः ग्राम कुंदला एवं ग्राम कोडोली का सर्वे अभिलेख, नक्शा, खसरा मदवार एवं व्यक्तिवार का अंतिम प्रकाशन जिला कार्यालय, अनुविभागीय कार्यालय ओरछा, तहसील कार्यालय कोहकामेटा एवं ग्राम कुंदला, ग्राम पंचायत कुंदला में तथा ग्राम कोडोली ग्राम पंचायत कंदाड़ी में ग्राम के खातेदारों तथा आम जनता के अवलोकन हेतु किया जाता है। सत्यप्रकाश/चंद्राकर/05 फरवरी 2026