राज्य
05-Feb-2026
...


- साइको आरोपी साल 2014 से कर रहा था महिलाओ पर हमले की वारदातें - सागर में हुई चार घटनाओ का खुलासा - पत्नि से हुए विवाद के बाद हो जाता था हिंसक, अकेली लड़किया पर हमला कर उतारता था गुस्सा - पिपलानी और अयोध्या नगर इलाके में की थी चार घटनॉए - डेढ सौ से ज्यादा पुलिस जवानो,अफसरो की बनी 40 टीमें जुटी थी तलाश में - 30 हजार का था इनाम, 900 से अधिक सीसीटीवी खंगालने पर मिला सुराग - चार साल पहले चोरी की गई बाइक से की थी हमले की घटनॉऐं भोपाल(ईएमएस)। राजधानी भोपाल में पिछले कुछ दिनों से युवतियों पर कटर से हमला कर दहशत फैलाने वाले सीरियल कटर मैन का खौफ पुलिस ने खत्म करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया है। पिपलानी और अयोध्या नगर में युवतियों पर पीछे से वार कर चार वारदातों को अंजाम देने वाले इस आरोपी को पुलिस ने फिल्मी स्टाइल में घेराबंदी कर उस समय दबोच लिया जब वह एक और वारदात को अंजाम देने के लिये शिकार की तलाश में निकला था। - पत्नि से झगड़े के बाद हिंसक होकर करता था हमला पुलिस के मुताबिक आरोपी की पहचान देवेन्द्र अहिरवार पिता हरज्ञान अहिरवार (37) निवासी घसेरा मोहल्ला राहतगढ जिला सागर हाल पता, पुजा कालोनी करोंद थाना निशातपुरा भोपाल के रुप में हुई है। वह 8 वीं तक पढ़ा है, और यहॉ रहकर मजदूरी करते हुए मिक्सर मशीन चलाने का काम करता है। तथा यहां पर निशातपुरा इलाके में किराए के मकान में पत्नी और बच्चों के साथ रहता है। शुरुआती जॉच में सामने आया है, कि आरोपी की अपनी पत्नी से झगड़े के बाद आरोपी की हालत मानसिक रूप से अस्थिर हो जाती थी,( ऐसी हालत के व्यक्ति को साइको भी कहा जाता है )। जिसके बाद वह हिसंक होकर अकेली युवतियों पर कटर से हमला कर अपना गुस्सा उतार रहा था। - दो थाना इलाको में की थी चार वारदातें बदमाश ने 29 जनवारी की रात 9.30 से 11.30 बजे के बीच सोनागिरी, इंद्रपुरी थाना पिपलानी तथा नरेला जोड थाना अयोध्यानगर क्षेत्र में 4 लडकियों को निशाना बनाते हुए उन पर कटर से हमला कर घायल किया था। जिनमें दो कॉलेज छात्रॉओ सहित एक स्कूली छात्रा शामिल थी, एक महिला मामूली रुप से घायल हुई थी। - 40 टीमें बनाई, 900 से अधिक सीसीटीवी खंगालने पर मिला सुराग घटनाओ में पिपलानी और अयोध्या नगर थाने में अलग अलग 4 मामले दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरु की गई। शहर के चारो जोन स्तर सहित क्राइम ब्रांच के लगभग 150 से अधिक पुलिस अधिकारी-कर्मचारियो की 40 टीमों ने900 से अधिक सीसीटीवी कैमरो के फुटेज खंगाले। इसके साथ ही चाकूबाजी एवं महिला संबधित अपराध में शामिल संदिग्धो सहित 600 पुराने बदमाशों की कुंडली खंगाली गई वहीं 100 संदिग्धों को राउंड अप कर पुछताछ की गई। लेकिन सुराग न मिलने पर अज्ञात आरोपी की गिरफ्तारी पर 30 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया। - नये शिकार की तलाश में निकला, तब आया पकड़ में एक और जहॉ पुलिस टीमे हुलियें और बाइक के आधार पर जहॉ लगातार उसकी तलाश कर रही थी। आरोपी की लोकेशन की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने उसे दबोचने के लिये चौबीसो घंटे घात लगाये हुए थी। वहीं बदमाश घटना के बाद पुलिस से बचने घर में छुप गया था। जब कई दिनो तक पुलिस उस तक नहीं पहुचं सकी तब वह दोबारा नये शिकार की तलाश में निकला। इसी दौरान आरोपी सागर लेंडमार्क छोलामंदीर क्षेत्र अयोध्या बायपस पर टीम को देखकर कोच फैक्ट्री तरफ जंगल इलाके में भागा लेकिन पुलिस टीम ने उसे घेराबंदी कर धर दबोचा। - चार साल पहले चोरी की गई बाइक से करता था वारदातें गिरफ्तार आरोपी साइको मैन देवेन्द्र अहिरवार के कब्जे से पुलिस ने घटना मे इस्तेमाल किया गया कटर, मोटर साइकिल, कपडे जब्त किये है। पुलिस से बचने के लिये आरोपी मास्क पहनने के साथ ही बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल का इस्तेमाल करता था। आगे की जॉच में सामने आया की उसके पास मौजूद बिना नंबर की बाइक को बदमाश ने 4 महिने पहले करोंद सब्जी मंडी से चोरी किया था। सूत्रो के मुताबिक देवेंद्र अहिरवार का 29 जनवरी की रात पत्नी से विवाद हुआ था। इसके बाद बाइक पर सवार होकर निकला और भानपुर ब्रिज के रास्ते अयोध्या नगर और पिपलानी इलाके में पहुंचकर तीन छात्राओं और एक महिला पर कटर से हमला कर उन्हें घायल कर दिया। - साल 2014 से हमले की घटनायें कर रहा था कटर मेन 10 सालो का रिकार्ड खंगाल रही पुलिस, हमले की और भी वारदातो का हो सकता है खुलासा अफसरो के अनुसार आरोपी देवेन्द्र से पूछताछ में कई चौकानें वाले खुलासे हुए है। उसने भोपाल के अलावा सागर शहर के भी अलग-अलग थाना इलाको में साल 2014 में इसी तरह की 4 घटनायें करने का खुलासा किया है। इसके साथ ही उसने 4-5 अन्य घटनायें करना भी स्वीकार किया है, जिनकी तस्दीक की जा रही है। उसके खिलाफ थाना कोतवाली और थाना राहतगढ जिला सागर में पॉच मामले दर्ज है। अधिकारियो का मानना है, की इस तरह की मानसिक स्थिति वाले आरोपी ने साल 2014 के बाद हमले की कोई और वारदात न की हो इसकी आंशका काफी कम है। उससे आगे की पूछताछ की जा रही है, जिसमें साल 2014 के बाद अभी तक यानि करीब 10 सालो में हमले की और भी घटनाओ का खुलासा हो सकता है। - डीजीपी देगें टीम को 50 हजार का पुरस्कार पिछले 6 दिनों से युवतियों को निशाना बनाकर कटर से हमला कर भोपाल पुलिस को चकरघिन्नी बनाने और शहर में दहशत फैलाने वाले साइको किलर को पुलिस ने गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। इस कामयाबी पर प्रदेश पुलिस के मुखिया पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाणा ने आरोपी देवेन्द्र अहिरवार को पकड़ने वाली भोपाल पुलिस टीम को 50 हजार रूपए के पुरस्कार से पुरस्कृत करने की घोषणा की है। जुनेद / 5 फरवरी