राज्य
05-Feb-2026
...


इन्दौर (ईएमएस) वकील को धमकाते दस लाख रुपए मांगने के सनसनीखेज मामले में पुलिस ने वकील की शिकायत पर एक महिला सहित तीन आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी थी। मामला बाणगंगा थाना क्षेत्र का है। पुलिस के अनुसार मामले में कार्रवाई करते वकील नवनीत शर्मा को धमका दस लाख रुपए मांगने वाली मुख्य आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है, वहीं उसके दो अन्य फरार साथियों की तलाश जारी है पुलिस को उनके बारे में भी अहम सुराग मिल चुके हैं। डीसीपी राजेश व्यास के अनुसार मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उस महिला को हिरासत में ले लिया है, जिसने वकील को झूठे केस में फंसाने और सामाजिक प्रतिष्ठा धूमिल करने की धमकी दी थी। पुलिस अब महिला से उसके अन्य साथियों और इस तरह की अन्य वारदातों के संबंध में कड़ी पूछताछ कर रही है। महिला के साथी सागर और ओम विश्वकर्मा अभी फरार हैं, लेकिन वे भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिए जाएंगे।