क्षेत्रीय
05-Feb-2026
...


इन्दौर (ईएमएस) सत्तावन वर्षीय एक अधेड़ किसान ने अपने घर के पीछे फांसी लगाकर जान दे दी। मामला खुड़ैल थाना क्षेत्र का है। परिजनों के अनुसार पिछले कई माह से उनकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी और उनका उपचार भी चल रहा था परन्तु उन्होंने अचानक यह कदम उठा लिया। पुलिस के अनुसार सूचना के बाद मौके पर पहुंच मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। मृतक का नाम दिनेश चौहान है । परिवार में दो बेटे और एक बेटी हैं। जमाई विकास ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि मृतक दिनेश अक्सर कहते थे कि कोई उनके पीछे लगा हुआ है। करीब एक साल से उनका मानसिक उपचार चल रहा था, लेकिन उनकी स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ। आज उन्होंने यह कदम उठा लिया। फिलहाल पुलिस मामले में अन्य पहलुओं पर भी जांच कर रही है।