लेख
06-Feb-2026
...


शुभ संवत 2082, शाके 1947, सौम्य गोष्ठ, फाल्गुन कृष्ण पक्ष, शिशिर ऋतु, गुरु उदय पूर्वे, शुक्रोद्रय पश्चिमे तिथी षष्ठी, शनिवार, स्वाति नक्षत्रे, गण योगे, विव करणे, सुबह कन्या की चंद्रमा, दोपहर बाद तुला की चंद्रमा, भद्रा 52/23 तथापि दक्षिण दिशा की यात्रा शुभ होगी| आज जन्म लिए बालक का फल........ आज जन्म लिया बालक योग्य, बुद्धिमान, शिक्षक, लेक्चरार, प्रोफेसर, प्रिन्सपल, लेखक, कवि तथा उत्तम वृत्ति वाला, कला कौशल में प्रवीण उत्तम वृत्ति वाला, पंडित विद्वान योगी, भोगी तथा उत्तम संस्कृत, मान संस्कार रखने वाला होगा। मेष राशि :- भाग्य का सितारा साथ देगा, बिगड़े कार्य बनेंगे, योजनापूर्ण अवश्य होंगे। वृष राशि :- नवीन मैत्री व मंत्रणा सफल हो, संवेदनशील होने से बचिएगा। मिथुन राशि :- स्त्रीवर्ग से हर्ष, कुछ चिन्ता, व्यवसायिक कार्यों में आरोप, कष्ट अवश्य होगा। कर्क राशि :- व्यग्र मन उद्विघ्न रखेगा, कार्यगति मंद होवे किन्तु रुके कार्य निश्चय होवे। सिंह राशि :- साधन संपन्नता के योग बने, दैनिक व्यवसाय गति अनुकूल बनी ही रहे। कन्या राशि :- विरोधी परेशान करें, व्यर्थ धन का व्यय असमंजस की स्थिति होगी। तुला राशि :- कार्य व्यवसाय में बाधा, तनाव क्लेश से बचने का प्रयास करें। वृश्चिक राशि :- चिन्ता बनी रहेगी, कुटुम्ब की समस्याओं का समाधान होगा। धनु राशि :- बिगड़े हुए कार्य बनेंगे, आशानुकूल सफलता से सहयोग अवश्य ही बने। मकर राशि :- स्थिति में सुधार कार्य सफलता से संतोष होगा, बिगड़े कार्य बनें। कुंभ राशि :- स्वास्थ्य नरम एवं कही से तनाव पूर्ण वातावरण कष्टप्रद होगा। मीन राशि :- दूसरो के कार्यों में समय और धन नष्ट न करें, समय का ध्यान दे। पीएल गौतमाचार्य // मोनिका