- सेंसेक्स 300 अंक टूटा, 25500 के नीचे; निफ्टी 25,600 के स्तर पर मुंबई (ईएमएस)। एशियाई बाजारों में कमजोर रुख के बीच भारतीय शेयर बाजार हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार, 6 फरवरी को गिरावट के साथ खुले। बाजार पर खासतौर पर आईटी शेयरों में बिकवाली का दबाव देखने को मिला। इसके अलावा निवेशकों की नजर भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) की बैठक के नतीजों पर टिकी रही, जो केंद्रीय बजट और भारत-अमेरिका ट्रेड डील के बाद हुई। तीस शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स मामूली गिरावट के साथ 83,249.32 के स्तर पर खुला, लेकिन खुलते ही इसमें कमजोरी बढ़ गई। सुबह शुरुआत के बाद सेंसेक्स 224.17 अंक गिरकर 83,089.76 पर कारोबार कर रहा था। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 25,605 पर खुला और जल्द ही 25,600 के नीचे फिसल गया। सुबह शुरुआत के बाद यह 84.15 अंक की गिरावट के साथ 25,558.65 पर ट्रेड कर रहा था। बाजार के जानकारों के अनुसार निफ्टी 50 लगातार 25,800 के ऊपर टिकने में असफल रहा है और फिलहाल कंसोलिडेशन फेज में है। 25,600–25,500 का दायरा मजबूत सपोर्ट जोन माना जा रहा है, जबकि ऊपर की ओर 25,800–25,900 के बीच कड़ा रेजिस्टेंस है। अगर निफ्टी 25,500 के नीचे निर्णायक रूप से टूटता है, तो इसमें और गिरावट आकर 25,000 तक जाने की आशंका बन सकती है। वहीं एशियाई बाजारों में गिरावट के बीच भारतीय शेयर बाजार हफ्ते के अंतिम ट्रेडिंग सेशन यानी शुक्रवार को गिरावट में खुले। वॉल स्ट्रीट पर भी टेक शेयरों में दबाव रहा। ब्लूमबर्ग के मुताबिक, टेक शेयरों वाला नैस्डैक 100 पिछले साल अप्रैल के बाद तीन दिनों में सबसे बड़ी गिरावट का सामना कर रहा है। इसकी एक वजह आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को लेकर चिंता भी है। इस दौरान एसएंडपी 500 इंडेक्स 1.23 फीसदी और नैस्डैक 1.59 फीसदी के नीचे बंद हुआ। सतीश मोरे/06फरवरी ---