व्यापार
06-Feb-2026
...


नई दिल्ली (ईएमएस)। दिग्गज टेक कंपनी ऐपल इस साल अपने पहले फोल्डेबल फोन को पेश करके स्मार्टफोन बाजार में बड़ा बदलाव लाने की तैयारी कर रहा है। हालिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि कंपनी एक और खास प्रोजेक्ट पर भी काम कर रही है एक फ्लिप आईफोन, जो डिजाइन और फॉर्म फैक्टर में सैमसंग की गैलेक्सी झेड फ्लिप सीरीज जैसा होगा। यह क्लैमशेल स्टाइल आईफोन आकार और लुक में झेड फलीप के काफी करीब हो सकता है, जबकि इसकी प्रीमियम क्वालिटी और सिस्टम इंटीग्रेशन पूरी तरह ऐपल स्टाइल में होगा। रिपोर्ट्स के अनुसार यह फ्लिप आईफोन अन्य फोल्डेबल स्मार्टफोन्स की तुलना में आकार में छोटा हो सकता है। बताया जा रहा है कि यह डिवाइस सैमसंग गैलेक्सी झेड फलीप 7 या गूगल पिक्सल फोल्ड जैसे बड़े फोल्डेबल फोन से काफी कॉम्पैक्ट होगा। वहीं, उपयोगिता के मामले में यह सैमसंग गैलेक्सी झेड फ्लिप जैसे फ्लिप फोन्स को सीधी टक्कर देगा। हालांकि अभी ऐपल के इस अपकमिंग फ्लिप फोन को लेकर ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन उम्मीद की जा रही है कि यह अपने कॉम्पैक्ट फोल्डेबल फॉर्म के बावजूद अनफोल्ड होने पर एक स्टैंडर्ड आईफोन जैसा ही अनुभव देगा। फिलहाल झेड फलीप 7 का आउटर डिस्प्ले 4.1 इंच और अनफोल्डेड डिस्प्ले 6.9 इंच का है। इसी के आधार पर अनुमान लगाया जा रहा है कि ऐपल का फ्लिप फोन भी फोल्ड होने पर बेहद कॉम्पैक्ट और खोलने पर एक नियमित आईफोन जैसा फुल-साइज़ डिस्प्ले पेश कर सकता है। जहां तक लॉन्च की बात है, इस बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। सुदामा/ईएमएस 06 फरवरी 2026