व्यापार
- रुपया पिछले कारेाबारी दिन13 पैसे बढ़कर 90.34 पर बंद हुआ था मुंबई (ईएमएस)। भारतीय रुपया शुक्रवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले शुरुआती कारोबार में 11 पैसे मजबूत होकर 90.23 पर पहुंच गया। गुरुवार को रुपया 13 पैसे बढ़कर 90.34 पर बंद हुआ था। इंटरबैंक फॉरेन एक्सचेंज में कारोबार के दौरान रुपया 90.28 पर खुला और फिर बढ़त जारी रखी। फॉरेक्स ट्रेडर्स ने कहा कि विदेशी संस्थागत निवेशकों की निकासी और कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों ने रुपया में और अधिक तेजी पर रोक लगाई। वहीं, डॉलर में थोड़ी मजबूती के चलते भी स्थानीय मुद्रा की बढ़त सीमित रही। सतीश मोरे/06फरवरी ---