06-Feb-2026
...


- मामले में मुस्लिम सहेलियों ने की थी मदद, दो गिरफ्तार इन्दौर (ईएमएस) केरला स्टोरी की तर्ज पर उजागर हुए सनसनीखेज धर्मांतरण के मामले में एक नाबालिग हिन्दू लड़की को इन्दौर के आजाद नगर थाना क्षेत्र से बुर्का पहने उज्जैन की पुलिस ने बरामद कर उसके साथ दुष्कर्म करने के साथ ही उसका ब्रेनवाश कर धर्म परिवर्तन करवाने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामले का सबसे हैरतअंगेज और सनसनीखेज पहलू यह है कि इस नाबालिग हिन्दू लड़की को इस स्थिति में लाने में कुछ मुस्लिम लड़कियों ने केरला स्टोरी की तर्ज पर उसकी सहेली बन आरोपियों को सहयोग किया। मामले में पुलिस ने फिलहाल दो आरोपियों साहेब उर्फ छोटू उर्फ ईमान लाला उम्र उन्नीस साल निवासी बेगमबाग उज्जैन और उसके रिश्तेदार आकिव निवासी इन्दौर को गिरफ्तार कर लिया है। अधिकारियों का कहना है कि यह एक गहरी साजिश है, जिसमें शामिल अन्य मददगारों और सहेलियों की भूमिका की भी सघन जांच की जा रही है। प्राप्त जानकारी अनुसार बेगमबाग कालोनी उज्जैन निवासी साहेब उर्फ छोटू उर्फ ईमान लाला ने उज्जैन की चिमनगंज मंडी निवासी एक नाबालिग को अपने जाल में फंसाने के बाद उसे भगाकर इन्दौर ला इस पूरे मामले को अंजाम दिया। मामले में नाबालिग को गुमराह करने और घर से भागने के लिए उकसाने में उसकी अपनी मुस्लिम सहेलियों ने भी भूमिका निभाई। और साहेब के परिजनों सहित इंदौर में उसके रिश्तेदार आकिब ने उसे इस अपराध में बराबर का साथ देते नाबालिग को आकिब ने अपने घर पर ही छिपाकर रखा। नाबालिग की गुमशुदगी दर्ज होने के बाद जब पुलिस सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर इंदौर पहुंची, तो वहां का मंजर देखकर दंग रह गई। पुलिस ने जब नाबालिग को बरामद किया, तो उसकी पहचान पूरी तरह बदली जा चुकी थी और वह वहां बुर्का पहने हुए थी। बरामदगी के बाद पुलिस ने नाबालिग के बयान दर्ज किए तो उसने उसमें अपने साथ हुए दुष्कर्म की पुष्टि भी की है। पुलिस मामले में साहेब और आकिव की गिरफ्तारी के बाद इसमें शामिल अन्य मददगारों और सहेलियों की भूमिका की भी सघन जांच कर रही है।