06-Feb-2026
...


- पुलिस मुख्यालय में OSD बनाए गए रायपुर(ईएमएस)। छत्तीसगढ़ शासन ने सेवानिवृत्त आईपीएस अधिकारी कमलोचन कश्यप को संविदा नियुक्ति दी है। गृह (पुलिस) विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार उन्हें पुलिस मुख्यालय, रायपुर में विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी (OSD) के पद पर पदस्थ किया गया है। कमलोचन कश्यप हाल ही में डीआईजी पद से सेवानिवृत्त हुए थे। सेवानिवृत्ति के बाद शासन ने उन्हें नई जिम्मेदारी सौंपते हुए संविदा आधार पर नियुक्त किया है। यह नियुक्ति छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (संविदा नियुक्ति) नियम, 2012 के नियम 4(4) के तहत की गई है। आदेश के मुताबिक, कार्यभार ग्रहण करने की तारीख से एक वर्ष या आगामी आदेश तक (जो भी पहले हो) उन्हें संविदा सेवा में रखा जाएगा। संविदा सेवा से जुड़ी अन्य शर्तें अलग से जारी की जाएंगी। सत्यप्रकाश(ईएमएस)06 फरवरी 2026