06-Feb-2026
...


भोपाल (ईएमएस)। महिला सैन्य अधिकारी कर्नल सोफिया कुरैशी और सेना का अपमान करने के आरोपी मंत्री पर अभियोजन शुरू करने के सुप्रीम आदेश के विरुद्ध और समय मांगकर सरकार और भाजपा सुप्रीम अदालत का अपमान कर रही है। प्रदेश कांग्रेस विचार विभाग के अध्यक्ष भूपेन्द्र गुप्ता ने सरकार से मांग की है कि वस सुप्रीम आदेशों को प्रतिष्ठा दे और उसका पालन करे।पर्ची का इंतजार करने का अर्थ है कि प्रदेश सरकार में निर्णय लेने का साहस नहीं है उसे छोटे-छोटे काम के लिये भी दिल्ली की ओर ताकना पड़ता है। प्रदेश वैसे भी आदिवासी महिलाओं पर अत्याचार के रिकार्ड बना रहा है उनकी रक्षा कैसे होगी जब इतनी बड़ी महिला सेना अधिकारी की इज्जत बचाने में हीला हवाली की जायेगी।जबकि इसी बहादुर सेना के जौहर के नाम पर भाजपा वोट मांगती है। .../ 6 फरवरी /2026