राज्य
06-Feb-2026
...


इन्दौर (ईएमएस) महाराणा प्रताप कप राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता मे इन्दौर के विक्रम स्पोर्ट्स क्लब ने फाइनल में इन्दौर के ही लकी वांडरर्स को हरा खिताब अपने नाम किया। इसके पूर्व विक्रम स्पोर्ट्स ने क्वार्टर फाइनल मे डकाचिया और सेमीफाइनल मे आरसीसी भोपाल को शिकस्त दी थी। इटारसी में आयोजित इस प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी प्रतीक एवं केचर सैफ अली रहे। विक्रम स्पोर्ट्स को इस सफलता पर 31000 हजार रुपए और ट्रॉफी प्रदान की गई। टीम की इस जीत पर रामप्रकाश गौतम, टीम कोच लक्ष्मण गीते, अशोक मिश्रा, सुनील ठाकुर, मन्नालाल बिन्दोरिया, भगीरथ जरिया ने बधाई दी है। आनंद पुरोहित/ 05 फरवरी 2026