06-Feb-2026
...


- पुलिस ने दर्ज की एफआईआर जबलपुर (ईएमएस)। जबलपुर के पनागर थानांतर्गत अम्मू पांडे का बाडा में गुरुवार की देर रात एक युवक ने शराब के नशे में उत्पात मचाते हुए एक के बाद एक दोपहिया सहित 6 वाहनों में तोड़फोड़ कर दी। तथाकथित युवक द्वारा जिन वाहनों को निशाना बनाया गया उनमें ज्यादातर भाजपा संगठन से जुड़े पदाधिकारियों के बताए जा रहे हैं। इनमें भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष अनिल गौतम, अतुल त्रिपाठी जिला मंत्री, शुलभ गौतम पूर्व महामंत्री, भाजपा वार्ड पार्षद प्रियंका शर्मा, विश्व हिंदू परिषद के अध्यक्ष सचिन पांडेय सहित एक अन्य वाहन शामिल हैं। जिनके वाहनो में तोड़फोड़ की गई है, उनके मना करने पर शराबी ने सभी को झूठे मामले में फंसाने और कोर्ट आने पर मारपीट करने की धमकी भी दी है। बताया जा रहा है कि सभी वाहन पनागर के अम्मू पांडे के बाड़े में खड़े थे। घटना के बाद क्षेत्र में आक्रोश फैल गया। पीड़ित वाहन स्वामियों द्वारा थाना प्रभारी पनागर को शिकायत दर्ज कराई गई है। इधर, इस मामले से जुड़ा सीसीटीवी फुटेज सामने आया जिसमें एक व्यक्ति द्वारा वाहनों में तोड़फोड़ करते दिखाई दे रहा है। पनागर पुलिस ने फुटेज तथा वाहन मालिको की शिकायत पर आरोपी आदर्श पाण्डे के खिलाफ प्रकरण दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है। फिलहाल आरोपी पफरार बताया जाता है। अजय पाठक / मोनिका / 06 फरवरी 2026/ 02.56