06-Feb-2026
...


- नाबालिग आरोपी और उसके दोस्त ने मिलकर लूटी आबरू - दोनों गिरफ्तार बालोद(ईएमएस)। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से एक बेहद शर्मनाक और मानवता को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। 12वीं कक्षा पढ़ने वाली एक नाबालिग छात्रा के साथ उसी कक्षा के एक नाबालिग छात्र और उसके दोस्त ने मिलकर घिनौनी हरकत की है। पूरा मामला पुरूर थाना क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार, आरोपी नाबालिग छात्र और पीड़िता दोनों एक ही कक्षा में पढ़ते हैं। नाबालिग ने छात्रा को रुद्री डेम घुमाने का बहाना बनाकर बुलाया। छात्रा जब उसके साथ गई तो आरोपी ने डेम जाने के बजाय उसे अपने दोस्त के घर ले जाकर जबरन दुष्कर्म किया। इस दौरान आरोपी के दोस्त ने भी छात्रा के साथ छेड़छाड़ की और गंदा काम किया। पीड़िता ने घर पहुंचकर परिवार को पूरी घटना बताई, जिसके बाद परिवार ने पुरूर थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने तुरंत मामला दर्ज कर लिया और भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के साथ-साथ पॉक्सो एक्ट की धाराओं में अपराध कायम किया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने दोनों आरोपियों – मूल आरोपी नाबालिग छात्र और उसके दोस्त – को हिरासत में ले लिया है। दोनों से गहन पूछताछ की जा रही है। चूंकि आरोपी में से एक नाबालिग है, इसलिए उसके मामले में किशोर न्यायअधिनियम के तहत आगे की प्रक्रिया अपनाई जा रही है। सत्यप्रकाश(ईएमएस)06 फरवरी 2026