राज्य
06-Feb-2026


पुलिस देख भागने के चक्कर में डिवाइडर से टकराकर हुआ घायल जबलपुर (ईएमएस)। जेल से रिहा होने के बाद क्षेत्र में दशहत बनाने और रंगदारी वसूलने के लिए चौबीस घंटे में दो बार फायरिंग करते हुए बम पटक कर पुलिस को चुनौती देने वाले कुख्यात बदमाश शिब्बू खान को गुरुवार देर रात गढा पुलिस ने मेडिकल क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि आरोपी बदमाश पुलिस को देखकर भाग रहा था इसी दौरान सड़क पर डिवाइडर से जाकर टकरा गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अपनी गिरफत में ले पुलिस ने इलाज के लिए नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक आरोपी शिब्बू खान अंधमुख बाईपास के पास देखा गया था । मुखबिर की सूचना पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची परंतु इस दौरान आरोपी पुलिस को देखकर अपनी गाड़ी से भागने के प्रयास में तेज रफ्तार होने के कारण डिवाइडर से टकरा कर बुरी तरह घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने बदमाश को घायल अवस्था में मेडिकल अस्पताल में भर्ती करवाया है । उसके अन्य साथियों की तलाश जारी है। अजय पाठक / मोनिका / 06 फरवरी 2026/ 03.22