* यात्री सुविधाओं के विस्तार के साथ रेलवे को 806.86 करोड़ रुपये की आय, कई सर्वश्रेष्ठ उपलब्धियाँ दर्ज अहमदाबाद (ईएमएस)| पश्चिम रेलवे का अहमदाबाद मंडल यात्रियों को सुरक्षित, सुगम एवं बेहतर सेवाएँ प्रदान करने तथा राजस्व वृद्धि के प्रति निरंतर प्रतिबद्ध है। इसी क्रम में जनवरी 2026 के दौरान मंडल ने यात्री एवं माल राजस्व, टिकट जांच, गैर-भाड़ा राजस्व तथा व्यवसाय विकास के क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। राजस्व एवं यात्री उपलब्धियाँ • अहमदाबाद मंडल ने जनवरी 2026 में कुल रु. 806.86 करोड़ का राजस्व अर्जित किया, जो पिछले वर्ष की तुलना में 14.43% अधिक है। • रु. 150.57 करोड़ का यात्री राजस्व अर्जित किया गया, जो पिछले वर्ष से 8% अधिक है। • रु. 642.29 करोड़ का माल राजस्व प्राप्त हुआ, जो पिछले वर्ष से 18% अधिक है। • जनवरी 2026 में 33.80 लाख यात्रियों को परिवहन सेवा प्रदान की गई, जो पिछले वर्ष से 9.28% अधिक है। • टिकट जांच अभियानों से रु. 2.25 करोड़ की आय अर्जित हुई, जो पिछले वर्ष से 26.40% अधिक है। सर्वश्रेष्ठ उपलब्धियाँ (Best Ever) • कंटेनर कमोडिटी से रु. 215.73 करोड़ का सर्वकालिक सर्वश्रेष्ठ मासिक माल राजस्व प्राप्त हुआ, जो दिसंबर 2025 के रु. 211.45 करोड़ से अधिक है। • IFFCO साइडिंग, खोडियार से रु. 9.44 करोड़ का सर्वश्रेष्ठ मासिक राजस्व अर्जित हुआ, जो अक्टूबर 2025 के रु. 9.21 करोड़ से अधिक है। • LPG साइडिंग से रु. 12.92 करोड़ का सर्वश्रेष्ठ राजस्व प्राप्त हुआ तथा LPG कमोडिटी ने भी नया सर्वकालिक रिकॉर्ड बनाया, जो दिसंबर 2025 के रु. 10.73 करोड़ से अधिक है। • सामाखियाली फ्रेट टर्मिनल से रु. 8.32 करोड़ का सर्वश्रेष्ठ मासिक राजस्व प्राप्त हुआ। • स्वच्छता अभियान के अंतर्गत 2,700 मामलों से रु. 5.05 लाख की रिकॉर्ड जुर्माना वसूली की गई। • रु. 12.07 करोड़ का गैर-भाड़ा राजस्व अर्जित कर नया कीर्तिमान स्थापित किया गया। • प्रतीक्षासूची यात्रियों की सुविधा हेतु 32 विशेष ट्रेन ट्रिप चलाई गईं, जिनसे रु. 5.92 करोड़ का राजस्व प्राप्त हुआ। पार्सल एवं लीजिंग • ई-नीलामी के माध्यम से तीन पार्सल परिसंपत्तियों के लिए तीन वर्ष की लीज प्रदान कर रु. 7.96 करोड़ का राजस्व सुनिश्चित किया गया। • ओवरलोडिंग के प्रति शून्य सहनशीलता अपनाते हुए चार एसएलआर में आकस्मिक जांच की गई, जिसमें 15.21 क्विंटल अतिरिक्त वजन पाया गया। इसके लिए दंड सहित रु. 29 लाख लीज भाड़ा वसूल कर रेलवे खाते में जमा कराया गया। • पार्सल प्रबंधन में स्मार्ट ट्रैकिंग एवं पहचान प्रणाली लागू की गई। गैर-भाड़ा राजस्व (NFR) • वीडियो वॉल, डिजिटल लॉकर एवं विज्ञापन अनुबंधों से अतिरिक्त आय अर्जित की गई। • पार्किंग मद में रु. 3.11 करोड़ अर्जित कर वार्षिक लक्ष्य से 16.48% अधिक उपलब्धि प्राप्त की गई। • विभिन्न परिचालन सेवाओं के अनुबंधों से भी राजस्व में वृद्धि दर्ज की गई। टिकट जांच अभियान • विशेष एवं फोर्ट्रेस जांच अभियानों के माध्यम से हजारों अनियमित यात्रियों के विरुद्ध कार्रवाई की गई। • जनवरी 2026 में टिकट जांच आय लक्ष्य से 7.14% अधिक रही। • “मेरा टिकट मेरी शान” अभियान के माध्यम से वैध टिकट धारण के प्रति जागरूकता बढ़ाई जा रही है| सतीश/06 फरवरी