राज्य
06-Feb-2026


जबलपुर (ईएमएस)। अधारताल थाना अतंर्गत बिरसा मुंडा चौक पर शुक्रवार को सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब दूध की सप्लाई करने वाला एक चार पहिया वाहन अचानक अनियंत्रित होकर सडक किनारे कन्हैया होटल में जा घुसा। हादसे में होटल का एक कर्मचारी और चाय पीने पहुंचा एक ग्राहक घायल हो गया। लोगों के मुताबिक यदि उक्त घटना दिन चढते होती तो बड़ी दुर्घटना से इंकार नहीं किया जा सकता था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार चालक चौक पर वाहन मोड़ रहा था, तभी अमूल दूध कलेक्ट करने वाली गाड़ी अचानक अनियंत्रित होकर सीधे सडक किनारे होटल के अंदर जा घुसी। टक्कर से होटल का काउंटर तथा अन्य सामान क्षतिग्रस्त हो गया तो वहीं होटल का एक कर्मी व एक ग्राहक घायल हुआ। सूचना मिलते ही अधारताल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और वाहन जब्त कर आरोपी चालक के खिलाफ मामला कायम कर कार्यवाही की, तो वहीं दोनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। अजय पाठक / मोनिका / 06 फरवरी 2026/ 03.35