राज्य
06-Feb-2026


कोरबा (ईएमएस) कोरबा जिले के थाना पसान क्षेत्र अंतर्गत रेलवे साइडिंग चैनेज नंबर 96, तेलियामार स्थित कंस्ट्रक्शन एरिया से लोहे की सेंटरिंग प्लेट चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा किया है। जानकारी के अनुसार प्रार्थी शैलेश कुमार यादव की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 31/2026, धारा 303(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना की जा रही थी। रिपोर्ट में बताया गया था की 04-05 फरवरी की दरम्यानी रात करीब 22 नग लोहे की सेंटरिंग प्लेट चोरी की गयी हैं, इस बाबत सूचना मिलने पर इसकी जानकारी वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को दी गया। क्षेत्र में लगातार हो रही चोरियों पर अंकुश लगाने हेतु कोरबा जिला पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर विशेष टीम गठित की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले एवं नितिश ठाकुर के मार्गदर्शन तथा अनुविभागीय पुलिस अधिकारी कटघोरा विजय सिंह राजपूत के नेतृत्व में थाना प्रभारी पसान चन्द्रपाल खाण्डे एवं पुलिस टीम द्वारा आरोपियों की पतासाजी करी गई। जांच के दौरान कथित दो आरोपी द्वारा चोरी की गई सेंटरिंग प्लेट को एक कबाड़ी को बेचने की जानकारी सामने आई। पुलिस ने कबाड़ी के यार्ड से चोरी की गई सेंटरिंग प्लेट तथा बिक्री की रकम 7,300 जब्त की गयी। 06 फरवरी / मित्तल