क्षेत्रीय
06-Feb-2026
...


रायपुर(ईएमएस)। राजधानी में आज एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने तहसील कार्यालय परिसर में असिस्टेंट ड्रग कंट्रोलर संजय नेताम के खिलाफ प्रदर्शन किया। संगठन का आरोप है कि उन्हें कथित तौर पर नकली दवाइयों के कारोबार से जुड़े लोगों के साथ टैन कैफे में देखा गया, जिसका वीडियो भी सामने आने का दावा किया जा रहा है। एनएसयूआई नेताओं का कहना है कि इतने गंभीर आरोप और कथित सबूत सामने आने के बावजूद अब तक उनके खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने भ्रष्टाचार और नकली दवाइयों के कारोबार के विरोध में नारेबाजी करते हुए प्रशासन से तत्काल जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शन के दौरान एनएसयूआई नेताओं ने प्रतीकात्मक रूप से संजय नेताम को पांच लाख रुपये नकद देने की पेशकश करते हुए आरोप लगाया कि वे रिश्वतखोरी और दवा माफियाओं से कथित संबंध खत्म करें। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि जरूरत पड़ने पर संगठन हर महीने 50 हजार रुपये देने को तैयार है, लेकिन नकली दवाइयों की सप्लाई और अवैध कारोबार किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाएगा। एनएसयूआई ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। सत्यप्रकाश(ईएमएस)06 फरवरी 2026