ठाणे, (ईएमएस)। ठाणे के मेंटल हॉस्पिटल इलाके की गगनगिरी सोसाइटी में रहने वाले एक नाबालिग लड़के ने सुसाइड कर लिया। दरअसल तीन दिन पहले, एक नाबालिग छात्र ने सुसाइड की कोशिश की थी। इस घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल में ज़िंदगी और मौत से जूझते हुए आख़िरकार लड़के की मौत हो गई। अब, पुलिस ने इस संबंध में अकस्मात मौत का मामला दर्ज किया है और सुसाइड के कारणों की जांच कर रही है। नाबालिग लड़के ने सुसाइड क्यों किया? इसका कारण अभी तक सामने नहीं आया है, वागले एस्टेट पुलिस मामले की जाँच कर रही है। जनकारी के अनुसार 3 फरवरी को एक नाबालिग लड़के ने स्कूल से घर लौटने के बाद सुसाइड की कोशिश की। इस घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इस वजह से नाबालिग लड़के को ब्रेन हेमरेज हो गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सुसाइड की कोशिश के बाद अस्पताल में भर्ती होने पर अस्पताल प्रशासन ने पुलिस को सूचित किया, जिसके बाद घटना का खुलासा हुआ। लेकिन अब नाबालिग लड़के ने सुसाइड क्यों किया? पुलिस इसकी जांच कर रही है। नाबालिग लड़का कोपरी हरिओम नगर के नालंदा स्कूल में पढ़ता था। अब ठाणे पुलिस स्कूल के शिक्षकों और बिल्डिंग में रहने वाले लोगों से बात करके सुसाइड के कारणों की जांच करेगी। स्वेता/संतोष झा- ०६ फरवरी/२०२६/ईएमएस