क्षेत्रीय
06-Feb-2026
...


भोपाल(ईएमएस)। नये शहर की टीटी नगर थाना पुलिस ने अडीबाजी और मारपीट के मामले में फरार बदमाश को दबोच लिया है। पुलिस ने बताया की आरोपी के खिलाफ स्थाई वारंटी जारी था, वहीं गिरफ्तारी के दौरान उसके पास से देशी कट्टा, जिन्दा कारतूस बरामद हुआ है। थाना प्रभारी गौरव सिंह दौहर से मिली जानकारी के अनुसार बीते दिने मुखबिर से सूचना मिली की एक संदिग्ध युवक जानलेवा हथियार लेकर इलाके में किसी वारदात को अंजाम देने की नियत से घूम रहा है। खबर मिलने पर टीम ने घेरबंदी करते हुए लाडली लक्ष्मी पार्क के पास से युवक को पकड लिया। पूछताछ में उसकी पहचान सनी अहिरवार उर्फ सरकार पिता अवधनारायण अहिरवार (26) निवासी हाउसिंग बोर्ड कालोनी के पास करोंद निशातपुरा, हाल पता हबीबगंज झुग्गी बस्ती के रुप में हुई। उसकी तलाश लेने पर एक देशी कट्टा और जिंदा कारतुस बरामद हुआ। पुलिस ने उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट का मामला कायम कर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की अपराधिक कुंडली खंगालने पर पता चाला की आरोपी सनी अहिरवार उर्फ सरकार के खिलाफ थाना निशातपुरा में पॉच अपराधिक मामले दर्ज है, जिनमें से एक अपराधिक मामले में वह बीते 4 महीने से फरार चल रहा है, जिसके चलते बदमाश के खिलाफ न्यायालय से स्थाई वारंट जारी किया गया। आरोपी की गिरफ्तारी की सूचना थाना निशातपुरा को दे दी गई। फिलहाल पुलिस उसके पास मिले हथियार के संबध में पूछताछ कर रही है। जुनेद / 6 फरवरी