- यातायात नियमो, साइबर अपराध, महिला सुरक्षा पर आमजन से संवाद कर जागरुक करे - सूचना तंत्र को मजबूत बनाने पर दिया जोर भोपाल(ईएमएस)। पुलिस आयुक्त संजय कुमार ने शुक्रवार दोपहर कमिश्नर कार्यालय सभागार में क्राइम ब्रांच तथा साइबर ब्रांच के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में क्राइम ब्रांच तथा साइबर ब्रांच में कार्यरत बल के कार्यो की समीक्षा कर उचित दिशा निर्देश दिए गए। बैठक को संबोधित करते हुए नवागत पुलिस आयुक्त संजय कुमार ने निर्देशित किया कि क्राइम ब्रांच की टीम संबंधित थाना स्टाफ के साथ समन्वय बनाकर टीम वर्क में काम करेंl साथ ही थाना इलाको के सक्रिय गुंडे-बदमाशों की निरंतर चेकिंग एवं प्रतिबंधात्मक कार्यवाही करें। इसके साथ ही थाना क्षेत्र में अवैध हथियार एवं ड्रग्स का उपयोग करने वाले की जानकारी एकत्र कर ड्रग्स बेचने वालों के खिलाफ़ सख्त कार्रवाई करें। क्षेत्र में किसी भी तरह से अवैध गतिविधियां संचालित नहीं होनी चाहिए। पुलिस कमिश्नर ने जोर देते हुए आमजन से संवाद कर हेलमेट, सीट बेल्ट, साइबर अपराध, महिला सुरक्षा सहित अन्य विषयों पर जागरूक कर पुलिस सूचनातंत्र को मजबूत बनाने की बात भी कही। जुनेद / 6 फरवरी