खेल
06-Feb-2026
...


हरारे (ईएमएस)। वैभव सूर्यवंशी की 175 रन की तूफानी पारी की सहायता से भारतीय टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ यूथ अंडर-19 विश्व कप क्रिकेट के फाइनल में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट पर 411 रन बनाये। इस प्रकार इंग्लैंड को जीत के लिए 412 रन का बेहद कठिन लक्ष्य मिला है। वैभव की पारी इस मैच में छायी रही। उन्होंने 80 गेंदों पर 15 चौके और 15 छक्के लगाकर 175 रन बनाए । वहीं ओपनर आरोन जॉर्ज इस असफल रहे और 9 रनों पर ही आउट हो गये । कप्तान आयुष म्हात्रे ने 51 गेंदों पर 53 रन बनाये जबकि अभिज्ञान कुंडू ने 30 रन बनाये। वहीं इंग्लैंड की ओर से जेम्स मिंटो ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए जबकि सेबेस्टियन मॉर्गन और एलेक्स ग्रीन ने 2-2 विकेट लिए। वैभव ने इस मैच में अपनी आतिशी पारी के साथ ही अंडर-19 विश्व कप की एक पारी में सबसे ज़्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज़ बन गये हैं। इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई इस ऐतिहासिक पारी में उन्होंने 15 छक्के लगाकर कई साल पुराने रिकॉर्ड को तोड़ दिया। ईएमएस 06 फरवरी 2026