क्षेत्रीय
06-Feb-2026


मुंबई, (ईएमएस)। मध्य रेल, मुंबई मंडल रविवार दिनांक 08 फरवरी को अपने उपनगरीय खंडों पर विभिन्न इंजीनियरिंग और रखरखाव कार्यों के लिए निम्नानुसार मेगा ब्लॉक संचालित करेगा: * मेन लाइन पर ब्लॉक - सीएसएमटी मुंबई और विद्याविहार के बीच सुबह 10.55 बजे से दोपहर 15.55 बजे तक अप और डाउन स्लो लाइनें सीएसएमटी मुंबई से सुबह 10.48 बजे से दोपहर 15.45 बजे तक प्रस्थान करने वाली डाउन स्लो सेवाएं सीएसएमटी मुंबई और विद्याविहार स्टेशनों के बीच डाउन फास्ट लाइन पर डायवर्ट की जाएँगी और भायखला, परेल, दादर, माटुंगा, सायन और कुर्ला स्टेशनों पर रुकेंगी और पुनः विद्याविहार स्टेशन पर डाउन स्लो लाइन पर डायवर्ट की जाएँगी। घाटकोपर से सुबह 10.19 बजे से दोपहर 15.52 बजे तक प्रस्थान करने वाली अप स्लो ट्रेन सेवाएं विद्याविहार और सीएसएमटी मुंबई स्टेशनों के बीच अप फास्ट लाइन पर डायवर्ट की जाएँगी और कुर्ला, सायन, माटुंगा, दादर, परेल और भायखला स्टेशनों पर रुकेंगी। * हार्बर लाइन पनवेल और वाशी स्टेशनों के बीच अप और डाउन हार्बर लाइनें (पोर्ट लाइन को छोड़कर) 11.05 बजे से 16.05 बजे तक - हार्बर लाइन सेक्शन पनवेल से 10.33 बजे से 15.49 बजे तक CSMT की ओर जाने वाली अप हार्बर लाइन सेवाएं और सीएसएमटी से 9.45 बजे से 15.12 बजे तक बेलापुर/पनवेल जाने वाली डाउन हार्बर लाइन सेवाएं रद्द रहेंगी। * ट्रांस हार्बर लाइन सेक्शन अप ट्रांस-हार्बर लाइन सेवाएं जो पनवेल से सुबह 11.02 बजे से दोपहर 15.53 बजे तक ठाणे के लिए रवाना होती हैं और डाउन ट्रांस-हार्बर लाइन सेवाएं जो ठाणे से सुबह 10.01 बजे से दोपहर 15.20 बजे तक पनवेल के लिए रवाना होती हैं, वे रद्द रहेंगी। ब्लॉक अवधि के दौरान सीएसएमटी मुंबई-वाशी सेक्शन पर विशेष लोकल ट्रेनें चलाई जाएंगी। ब्लॉक अवधि के दौरान ठाणे-वाशी/नेरुल स्टेशनों के बीच ट्रांस-हार्बर लाइन सेवाएं उपलब्ध रहेंगी। ब्लॉक अवधि के दौरान पोर्ट लाइन सेवाएं उपलब्ध रहेंगी। रेल प्रशासन ने कहा है कि बुनियादी ढांचे के रखरखाव और संरक्षा के लिए ये मेगा ब्लॉक आवश्यक हैं। इसलिए यात्रियों से अनुरोध है की इससे होने वाली असुविधा के लिए सहयोग करें। संतोष झा- ०६ फरवरी/२०२६/ईएमएस