- आउटसोर्स कर्मियों की सुरक्षा व वेतन सुनिश्चित किया जाये : पाठक जबलपुर (ईएमएस)। म.प्र.विद्युत कर्मचारी संघ फेडरेशन जबलपुर की बैठक कार्यपालन अभियंता (संचा./संधा.) संभाग में आयोजित हुई । बैठक में कार्यपालन अभियंता में नीरज परस्ते ने कहा कि बिजली कंपनी अपने कर्मचारियों के प्रति संवेदनशील है उनको सुरक्षा उपकरण के साथ कार्यस्थल पर बेहतर वातावरण उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता है। कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान तत्परता से किया जाता है और मैं अपने कर्मचारियों से सतत सम्पर्क में रहकर संवाद करता हूं। बैठक में फेडरेशन के यू.के.पाठक, महामंत्री राकेश डी.पी. पाठक संगठन मंत्री दिनेश दुबे, क्षेत्रीय सचिव अनूप वर्मा, क्षेत्रीय सचिव उमाशंकर दुबे, मोहित पटैल, रामचरण पटैल, एस.के. चौधरी, रिचर्ड जेम्स लाल, श्रीमति शालिनी राजू, विवेक चौबे, अंकित दुबे, आशीष गुर्दे, गौरव रजक, विवेक चैहान, सचिन मिश्रा, प्रहलाद डेहरिया, जयंत मित्रा, यशपाल बघेल, प्रशासन की ओर से कार्यपालन अभियंता नीरज परस्ते, सहायक अभियंता एस.एस.नायक, कृष्ण मोहन आदि उपस्थित थे। बैठक में फेडरेशन के महामंत्री राकेश डी. पी. पाठक ने कहा कि रिक्त पड़े लाईन कर्मचारियों एवं अन्य कर्मचारियों के स्थान पर शीघ्र आउटसोर्स से व्यवस्था की जाये जिससे अन्य कर्मचारियों को अतरिक्त काम के बोझ को कम किया जा सके, इसी तरह सेवानिवृत्त हो रहे कर्मचारियों के कारण प्रभावित हो रहे कार्यों को जब तक नियमित नियुक्ति नहीं हो रही है तब तक आउटसोर्स कर्मचारियों की नियुक्ति किया जाए। आउट सोर्स कर्मचारियों से तकनीकी कार्य कराने पर जोखिम भत्ता प्रदान किया जाये साथ ही यह सुनिश्चित किया जाये कि मनमाने ढंग से आउटसोर्स कर्मचारियों को सेवा से न निकाला जाये। फेडरेशन के दिनेश दुबे, अनूप वर्मा एवं उमाशंकर दुबे ने बैठक में सबस्टेशनों में बेहतर व्यवस्था के लिये पर्याप्त स्टाफ रखा जाए। दुर्घटना से बचने के लिये सब स्टेशनों में नियुक्त होने वाले कर्मचारियों को विधिवत प्रशिक्षण दिया जाए । सब स्टेशनों में सफाई व्यवस्था, फर्नीचर व्यवस्था, फायर व्यवस्था, सुनिश्चित की जाए, लाईन पर कार्य करने वाले कर्मचारियों को सुरक्षा उपकरण अनिवार्य रूप से दिये जाये तथा पीने के पानी के लिये वाटर फिल्टर की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएं। सुनील साहू / मोनिका / 06 फरवरी 2026