जबलपुर (ईएमएस)। रेल प्रशासन द्वारा आगामी त्यौहारी सीजन होली पर्व के दौरान अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए यात्रियों की सुविधा हेतु रानी कमलापति-दानापुर-रानी कमलापति के मध्य 02-02 ट्रिप स्पेशल ट्रेन का संचालन करने का निर्णय लिया गया है। इस स्पेशल ट्रेन में वातानुकूलित श्रेणी, शयनयान श्रेणी एवं सामान्य श्रेणी के कोचेस रहेंगे। यह स्पेशल ट्रेन पश्चिम मध्य रेल के दोनों दिशाओं में नर्मदापुरम, इटारसी, पिपरिया, गाडरवारा, नरसिंहपुर, जबलपुर, सिहोरा रोड, कटनी, मैहर, सतना हाल्ट लेकर गन्तव्य को जाएगी। गाड़ी संख्या 01667 रानी कमलापति-दानापुर स्पेशल ट्रेन दिनांक 27 फरवरी एवं 02 मार्च 2026 को रानी कमलापति स्टेशन से दोपहर 14:25 बजे प्रस्थान कर, 15:25 बजे नर्मदापुरम से, 15:55 बजे इटारसी से, 17:10 बजे पिपरिया से, 17:45 बजे गाडरवारा से, 18:25 बजे नरसिंहपुर से, 19:30 बजे जबलपुर पहुँचकर, 19:40 बजे जबलपुर से प्रस्थान करेगी। तत्पश्चात 20:10 बजे सिहोरा रोड से प्रस्थान कर, 20:50 बजे कटनी से प्रस्थान कर, 21:40 बजे मैहर से, 22:15 बजे सतना से प्रस्थान करके अगले दिन सुबह 08:45 बजे दानापुर स्टेशन पहुँचेगी। इसी प्रकार वापसी में गाड़ी संख्या 01668 दानापुर-रानी कमलापति स्पेशल ट्रेन दिनांक 28 फरवरी एवं 03 मार्च 2026 को दानापुर स्टेशन से 11:15 बजे प्रस्थान कर, अगले दिन मध्यरात्रि में 00:55 बजे सतना पहुँचकर, 01:00 बजे सतना से प्रस्थान कर, 01.28 बजे मैहर से, 02:30 बजे कटनी से, 03:13 बजे सिहोरा रोड से, 03:50 बजे जबलपुर पहुँचकर, 04.00 बजे जबलपुर से प्रस्थान करेगी । तत्पश्चात 05:00 बजे नरसिंहपुर से प्रस्थान कर, 05:30 बजे गाडरवारा से, 06:00 बजे पिपरिया से, 07:10 बजे इटारसी से, 07:48 बजे नर्मदापुरम से प्रस्थान कर, सुबह 08:55 बजे रानी कमलापति स्टेशन पहुँचेगी। रास्ते में यह गाड़ी दोनों दिशाओं में नर्मदापुरम, इटारसी, पिपरिया, गाडरवारा, नरसिंहपुर, जबलपुर, सिहोरा रोड, कटनी, मैहर, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, मिर्जापुर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर एवं आरा स्टेशनों पर रुकेगी। सुनील साहू / मोनिका / 06 फरवरी 2026