अलीगढ़(ईएमएस)। क्रिकेटर रिंकू सिंह की फेसबुक आईडी हैक हो गई। साइबर ठगों ने रिंकू के फेसबुक की ईमेल आईडी बदलकर उससे होने वाली कमाई अपने खाते में ट्रांसफर कर ली। रिंकू के भाई सोनू की शिकायत के बाद मामले में साइबर क्राइम थाने में केस दर्ज किया गया। सोनू ने शिकायत में कहा है कि रिंकू के फेसबुक पर 16 लाख फॉलोअर्स हैं। वे काफी समय से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच और टी-20 वल्र्ड कप की तैयारियों में व्यस्त थे। इस वजह से सोशल मीडिया अकाउंट पर ध्यान नहीं दे पा रहे थे। सोनू ने बताया कि रिंकू ने 4 फरवरी को मुंबई से अपना फेसबुक एकाउंट लॉग इन किया। काफी कोशिशों के बाद भी आईडी नहीं खुली। पासवर्ड गलत बताता रहा। बाद में पता चला कि उनकी ईमेल आईडी ही बदल गई है। उनका फेसबुक से लॉग-इन था, लेकिन अब अकाउंट दूसरी मेल आईडी से लॉग-इन दिखा रहा है। विनोद उपाध्याय / 06 फरवरी, 2026