राष्ट्रीय
नई दिल्ली (ईएमएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आईसीसी अंडर-19 विश्व कप जीतने पर भारतीय क्रिकेट टीम को बधाई दी है। प्रधानमंत्री ने एक ट्वीट में कहा कि हमारे युवा क्रिकेटरों पर बेहद गर्व है। आईसीसी अंडर-19 विश्व कप जीतने के लिए भारतीय टीम को बधाई। उन्होंने पूरे टूर्नामेंट में शानदार धैर्य दिखाया है। उच्चतम स्तर पर उनका बेहतरीन प्रदर्शन दर्शाता है कि भारतीय क्रिकेट का भविष्य सुरक्षित और सक्षम हाथों में है। ईएमएस, 06 फरवरी, 2026