क्षेत्रीय
रायपुर(ईएमएस)। राजधानी रायपुर के भानपुरी स्थित एक डामर फैक्ट्री में आग लगने की घटना सामने आई है। आग इतनी तेज थी कि उसका काला धुआं करीब 5 किलोमीटर दूर तक दिखाई दे रहा था, जिससे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने की कोशिश शुरू की गई। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है और नुकसान का आकलन किया जा रहा है। प्रशासन और दमकल विभाग स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं तथा आग को पूरी तरह बुझाने के प्रयास जारी हैं।