दतिया ( ईएमएस ) | प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन योजनान्तर्गत कृषि विज्ञान केन्द्र दतिया में 5 फरवरी से 7 फरवरी 2026 तक तीन दिवसीय उद्यमी प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न हुआ। प्रशिक्षण का उद्देश्य क्षेत्र के हितग्राहियों/सदस्यों/उद्यमियों आदि को स्वरोजगार एवं कौशल विकास के प्रति प्रोत्साहित करना तथा उन्हें योजनाओं की जानकारी प्रदान करना रहा। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को खाद्य प्रसंस्करण/उद्यम स्थापना/स्वरोजगार योजनाओं (पीएमएफएमई योजना) से संबंधित विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही व्यवसाय चयन, परियोजना प्रतिवेदन तैयार करना, बैंक ऋण प्रक्रिया, ब्रांडिंग-पैकेजिंग, विपणन एवं प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन योजनान्तर्गत उद्यमियों को ऋण पर 35 प्रतिशत अनुदान अधिकतम 10 लाख रुपये अनुदान प्राप्त करने हेतु प्रक्रिया का विस्तार से जानकारी प्रदाय करते हुये मार्गदर्शन दिया। कार्यक्रम में उपस्थित विशेषज्ञों/डी.एल.टी./डी.आर.पी. आदि उपस्थित अधिकारियों द्वारा उद्यमियों को उत्पाद निर्माण से लेकर बाजार में विक्रय, पैकेजिंग, मार्केटिंग आदि कार्यों के साथ-साथ बताया गया कि स्वरोजगार अपनाकर ग्रामीण युवा एवं महिलाएँ अपनी आय में वृद्धि कर आत्मनिर्भर बन सकते हैं। साथ ही बैंक अधिकारियों द्वारा बैंक से ऋण स्वीकृत कराने की प्रक्रिया बताते हुये पूर्ण सहयोग प्रदाय आश्वासन दिया। उपरोक्त प्रशिक्षण में विभिन्न ग्रामों से आए प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी जिज्ञासाओं का समाधान प्राप्त किया। समापन सत्र में अधिकारियों द्वारा प्रतिभागियों को योजनाओं का लाभ लेने तथा अपने स्वयं के उद्यम स्थापित करने हेतु प्रेरित किया गया तथा सभी से प्रशिक्षण में प्राप्त ज्ञान का व्यावहारिक उपयोग करने का आह्वान किया गया। कार्यक्रम में डॉ. अवधेश सिंह वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं केन्द्र प्रमुख केव्हीके दतिया, डॉ. ए.के. सिंह वरिष्ठ वैज्ञानिक केव्हीके दतिया, श्री मानसिंह प्रजापति सदस्य प्रतिनिधि कृषि स्थाई समिति दतिया, डॉ. विश्वनाथ सिंह कंसाना वैज्ञानिक कृषि प्रसार, अरविन्द सिंह तोमर ग्रामीण बैंक अधिकारी, मोहन सिंह मुझाल्दा एडीएच दतिया, मोतीलाल जाटव आरएचईओ, जितेन्द्र कुमार जाटव प्रभारी एसएचडीओ देवेन्द्र कुमार उदैनिया प्रभारी एसएचडीओ, रामसेवक करौरिया प्रभारी एचडीओ, श्रीमति अंजू शर्मा आरएचईओ, अभिषेक पुरोहित डीआरपी, बब्लू यादव डीआरपी आदि अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहें।