भोपाल(ईएमएस)। पुराने शहर के टीला जमालपुरा थाना इलाके में रहने वाले एक बैंककर्मी द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किये जाने की घटना सामने आई है। शुरुआती जॉच में फिलहाल कोई सुसाइड नोट या अन्य सुराग नहीं मिलने से खुदकुशी का कारण साफ नहीं हो सका है। परिवार वालो को सुबह के समय उसका शरीर घर के पीछे लगे पेड़ पर फांसी के फंदे पर लटका नजर आया। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर आगे की जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार रेजीमेंट रोड टीला जमालपुरा थाना क्षेत्र का रहने वाला हिमांशु रायकवार पिता सुनील कुमार रायकवार (28) मूल रूप से इटारसी का रहने वाला था। बीते पांच सालों से वह भोपाल में अपनी बुआ के घर रह रहा था। हिमांशु एक सरकारी बैंक में आउटसोर्स कर्मचारी के तौर पर प्यून की नौकरी करता था। शनिवार सुबह परिजनों ने घर के पिछले हिस्से में लगे पेड़ पर उसका शरी फांसी के फंदे पर लटके देख पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुचीं पुलिस ने शुरुआती कार्यवाही के बाद शव को पीएम के लिए भेज दिया। जॉच के दौरान पुलिस ने उसके मोबाइल फोन को जप्त किया है जिसकी जांच कराई जायेगी। जॉच टीम ने बताया की शुरुआती छानबीन में परिजनों ने ऐसी कोई बात नहीं बताई जिससे आत्महत्या का कारण साफ हो सके। पुलिस आगे की जांच कर रही है। जुनेद / 7 फरवरी