07-Feb-2026
...


- सायबर क्राइम ने जारी की एडवायजरी भोपाल(ईएमएस)। सायबर क्राइम पुलिस भोपाल ने एपीके स्केम की जालसाजी से सतर्क रहने के लिये एडवायजरी जारी की है। एडवायजरी में बताया गया है कि इस तरह का स्कैम ऐप या .एपीके फाइल द्वारा सायबर ठग आपके मोबाइस को हैक कर सकती हैं। अपने जाल में फंसाकर ठग आपकी बैंक डिटेल, एसएमएस और ओटीपी जैसी जानकारी चुराकर आपके एकांउट से रकम चोरी कर सकते हैं। एडवायजरी में बताया गया है की फर्जी एपीके फाइले ई-चालान.एपीके, प्रधानमंत्री आवास.एपीके,5जी.एपीके, पीएमकियान योजना.एपीके और आरटीआ चालान.एपीके नाम की हो सकती है। - सुरक्षित रहने इन बातों का रखे ध्यान किसी भी ईमेल, मेसेज या वाट्सअप के जरिये मिलने वाली अज्ञात फाइलों को कभी भी डाउनलोड न करें। .एपीएके फाइल भेजने वाले की पहचान करें और संदिग्ध होने पर उसकी रिपोर्ट एवं ब्लॉक करें। अपने फोन पर इंस्टॉल अननॉन एप्स/सोर्स सुविधा को अक्षम रखें। अपने बैंक एकांउट से संबंधित जानकारी, ओटीपी, सीवीवी नंबर सहित अन्य निजी जानकारी किसी के साथ भी शेयर न करें और किसी भी अज्ञात लिंक पर क्लिक न करें। - फर्जी .एपीके फाइल इंस्टाल कर लिया है तो तत्काल ये करें- एडवायजरी में बताया गया है कि यदि किसी ने गलती या जल्दबाजी में फर्जी.एपीके फाइल इंस्टाल कर लिया है, तो तुरंत ही अपने मोबाइल का इंटरनेट बंद करें, साथ ही फौरन बैंक को सूचित करें और पासवर्ड बदलें। जीमेल आईडी का पासवर्ड बदलें व ”टू स्टेप वेरिफिकेशन ऑन व्हाट्सअप” पर लिंक डिवाइसेस की चेक कर अंजान डिवाइस को लॉग-आउट करें। सायबर काईम संबंधित घटना होने की इसकी सूचना भोपाल सायबर क्राइम के हेल्पलाइन नम्बर 9479990636 अथवा राष्ट्रीय हेल्पलाईन नंबर 1930 पर दे। जुनेद / 7 फरवरी