07-Feb-2026
...


- लाड़ली बहना योजना की लाभार्थी महिलाओं पर टिप्पणी का मामला भोपाल(ईएमएस)। ‘कांग्रेस पार्टी ने मध्य प्रदेश के राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन कर उनके इस्तीफ़े की मांग की। गौरतलब है की करण सिंह वर्मा ने हाल ही में एक कार्यक्रम में लाड़ली बहना योजना की लाभार्थी महिलाओं को धमकी देते हुए कहा था, कि अगर वे सरकारी कार्यक्रमों में नहीं आएंगी, तो उनके नाम योजना से काट दिए जाएंगे। इस बयान के बाद कांग्रेस ने मंत्री के खिलाफ प्रर्दशन करते हुए उनके इस्तीफे की मांग की है। कांग्रेस नेता मो शावर और मुजाहिद सिददकी ने कहा कि मंत्री का बयान बेहद निंदनीय और महिलाओं के सम्मान के खिलाफ है, यह बयान सत्ता के दुरुपयोग और महिला-विरोधी मानसिकता को दर्शाता है। इसके विरोध में कांग्रेस पार्टी ने मंत्री करण सिंह वर्मा का पुतला दहन कर प्रदर्शन कर और उनके इस्तीफे की मांग की। प्रदर्शन में कांग्रेस नेता मो शावर, मुज़ाहिद सिददीकी, आसिफ़ अली, ज़ैनुल ख़ान, अंकित साहू, सेफ़ कुरैशी, दिलीप शिवारे, मनोज मिश्रा, रफीक ख़ान, राशिद खॉन, नज़ीर खॉन सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस के कार्यकर्ता मौजूद रहे। जुनेद / 7 फरवरी