रांची(ईएमएस)।मांडर के शकरपदा गांव निवासी शहीद स्वर्गीय सोमा उरांव की पुण्य तिथि पर श्रद्धांजलि सभा में राज्य की कृषि,पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की शामिल हुई। इस मौके पर मंत्री ने शहीद सोमा उरांव की मूर्ति पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।आठ फरवरी साल 2010 को हवलदार स्वर्गीय सोमा उरांव ने जम्मू कश्मीर के गुलमर्ग में देश की सेवा करते हुए अपनी जान गंवाई थी।तब से लेकर हर साल उनके बलिदान को याद करते हुए कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा कि शहीद स्वर्गीय सोमा उरांव की पत्नी ने तमाम तरह की परिस्थितियों से लड़ते हुए अपने बच्चों को शिक्षा की राह पर आगे बढ़ाने का काम किया। जीवन में शिक्षा के महत्व को सभी को समझना होगा।शिक्षित समाज ही विकसित समाज के रूप में तब्दील होता है।उन्होंने कहा कि हम सभी को देश की रक्षा में तैनात अपने वीर जवानों के प्रति विशेष सम्मान और सहानुभूति रखना चाहिए।सरकार भी अपनी विभिन्न योजनाओं के माध्यम से ऐसे परिवार या उनके गांव को आच्छादित करने का काम करती है। आज कृषि,पशुपालन एवं सहकारिता विभाग से स्वावलंबन को बढ़ावा देने के लिए कई योजनाएं संचालित की जा रही है।विभाग का उद्देश्य उन्नत कृषि के साथ किसानों को खुशहाल और समृद्ध बनाना है।श्रद्धांजलि सभा में शहीद की पत्नी पूनिया उरांव,मांडर प्रखंड अध्यक्ष मंगा उरांव,पौलूस तिर्की,बंधु टोप्पो,लालू तिर्की, कलीम अंसारी, कुर्बान अंसारी,राजू मिंज, विनोद तिर्की,कुंदन तिर्की,मनोज तिर्की, कलिंदर तिर्की के अलावा राजकीयकृत उत्क्रमित उच्च विद्यालय के प्रधानाध्यापक, शिक्षक,छात्र मौजूद रहें। कर्मवीर सिंह/08फरवरी/26