क्षेत्रीय
08-Feb-2026
...


गिरोह के सदस्य मोबाईल छिपाकर बनाते थे आपत्तिजनक वीडियो खरगोन (ईएमएस)। अपनी मर्जी से पुरुषों के साथ संबंध बनाने के दौरान मोबाइल छिपाकर आपत्तिजनक वीडियो बनाकर लोगों को ब्लैकमेल करने वाले गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। हनीटै्रप के इस मामले में पुलिस ने 3 महिलाओं और 2 पुरुषों को गिरफ्तार किया है। यह आरोपी आपत्तिजनक वीडियो को वायरल करने एवं पुलिस में केस दर्ज कराने की धमकी देकर ढाई लाख रुपए के लिए ब्लैकमेल कर रहे थे, जिसकी शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने इन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस से मिली जानकारी 6फरवरी को ग्राम सताजना ने थाना सनावद पर शिकायत आवेदन दिया कि, 2.फरवरी को एक महिला जिसने अपना नाम सपना बताया था उसने फोन करके उसे पद्मावती कॉलोनी, बुलाया था। महिला के घर पहुंचने पर वह उसे कमरे में ले गई, जहां आपसी सहमति से संबंध बनाए। इसी दौरान अचानक कमरे में 02 पुरुष एवं 01 अन्य महिला आ धमके। महिला ने अपना नाम वैजन्ती बताया। कमरे में रखे मोबाइल से वीडियो रिकॉर्ड करने की बात कहते हुए डराया-धमकाया व वीडियो वायरल करने, जान से मारने एवं बलात्कार के झूठे प्रकरण में फंसाने की धमकी देते हुए ढाई लाख रुपये की मांग की। उक्त गिरोह को 10 हजार की राशि देकर वहां से निकला। इसके बाद पुलिस को शिकायत की। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए एसपी रविंद्र वर्मा, एएसपी शकुंतला रुहल के निर्देशन में गठित टीम ने फरियादी क घर में दबिश दी। यहां वैजन्ती नामक महिला मिली। वैजन्ती ने 2 अन्य महिलायें, समीर एवं सावन के साथ मिलकर कारित करना स्वीकार किया। तीनों को गिरफ्तार कर ब्लैकमेल कर लिए 10 हजार रुपए व बनाया गए वीडियो को जब्त किया गया। मामले में वैजन्ति पति संजय दुबलिया निवासी बडगांव मुकाम पंडित कॉलोनी सनवाद, समीर पिता लियाकल अली निवासी टेचिंग ग्राउण्ड खण्डवा रोड सनावद, सावन पिता मोहन मौरे निवासी टेचिंग ग्राउण्ड खण्डवा रोड सनावद और 2 अन्य महिलाओं को गिरफ्तार किया है। नाजिम/ईएमएस/08/02/2025