गुना (ईएमएस)। । रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में यात्रियों के कीमती सामान पर अज्ञात चोरों की नजर बनी हुई है। जीआरपी थाना गुना में मोबाइल चोरी के दो अलग-अलग मामले दर्ज किए गए हैं। पहले मामले में अशोकनगर निवासी महेंद्र सिंह कुशवाह जोधपुर-भोपाल ट्रेन के जनरल कोच में गुना से अशोकनगर की यात्रा कर रहे थे, तभी पगारा स्टेशन के पास अज्ञात चोर ने उनकी जेब से 12,990 रुपये कीमत का ओप्पो मोबाइल पार कर दिया। दूसरी घटना दयोदया सुपरफास्ट एक्सप्रेस की है, जहां शिवपुरी निवासी पंकज लोधी जयपुर से गुना की यात्रा कर रहे थे। गुना स्टेशन आने से पहले जब उनकी नींद खुली, तो जैकेट की जेब से 17,000 रुपये का वीवो मोबाइल गायब था। जीआरपी पुलिस ने दोनों ही मामलों में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 305 (सी) के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। - सीताराम नाटानी