व्यापार
09-Feb-2026
...


नई दिल्ली (ईएमएस)। भारत में टेक्नो कंपनी ने अपने नए स्टाइलिश हैंडसेट टेक्नो पोवा कर्व 2 5जी की लॉन्चिंग जल्द होने वाली है। कंपनी ने एक्स पर घोषणा करते हुए बताया कि नया पोवा कर्व 2 भारत में 13 फरवरी दोपहर 12 बजे पेश किया जाएगा। यह मॉडल पिछले साल मई 2025 में लॉन्च हुए पोवा कर्व 2 5जी का अपग्रेडेड वर्जन है। लॉन्च के बाद यह फोन अमेज़न पर खरीदने के लिए उपलब्ध होगा। डिज़ाइन को लेकर टेक्नो पहले ही टीज़र जारी कर चुका है। इसमें एक प्रीमियम घुमावदार रियर पैनल दिखाई देता है, जो किनारों की ओर स्लिम होता जाता है। बैक पैनल पर मैट फिनिश दी गई है और संपूर्ण लुक इसे बजट से ज्यादा मिड-रेंज स्मार्टफोन जैसा बनाता है। कंपनी ने पुष्टि की है कि टेक्नो पोवा कर्व 2 5जी तीन आकर्षक रंगों काला, सिल्वर और बैंगनी में उपलब्ध होगा। फोन का डिजाइन पिछले मॉडल की तुलना में कहीं अधिक स्लीक और प्रीमियम नजर आ रहा है। स्पेसिफिकेशन्स का आधिकारिक खुलासा अभी बाकी है, लेकिन रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि टेक्नो पोवा कर्व 2 5जी में मीडियाटेक एमटी 6858 एसओसी, अधिकतम 12जीबी रैम और एंड्राएड 16 ओएस दिया जा सकता है। डिस्प्ले के लिए फोन में 1080गुणा2364 पिक्सल का स्क्रीन रिज़ॉल्यूशन मिलने की उम्मीद है। बैटरी क्षमता भी इस बार काफी बड़ी हो सकती है, क्योंकि अफवाहों में 7750एमएएच लिथियम-आयन पॉलिमर बैटरी का जिक्र सामने आया है।