नई दिल्ली (ईएमएस)। दोपहिया बाजार में 150सीसी से 200सीसी मोटरसाइकिल सेगमेंट में जबरदस्त 72प्रतिशत से अधिक की ग्रोथ दर्ज की गई। इस सेगमेंट पर दबदबा जमाने का काम टीवीएस अपाचे ने किया। टीवीएस अपाचे ने सभी कंपनियों को पीछे छोड़ते हुए 117प्रतिशत की सालाना ग्रोथ हासिल की। इतनी तेजी से बढ़ती बिक्री के चलते टॉप-16 मॉडलों में अकेले अपाचे ने 28.73प्रतिशत मार्केट शेयर पर कब्जा जमाया। दिसंबर 2025 में टीवीएस अपाचे की 45,507 यूनिट बिकीं, जो दिसंबर 2024 में दर्ज 20,885 यूनिट्स की तुलना में 24,622 यूनिट ज्यादा हैं। बजाज पल्सर ने भी मजबूत प्रदर्शन किया और दिसंबर 2025 में इसकी 35,620 यूनिट्स बिकीं, जो पिछले वर्ष की तुलना में 70.66प्रतिशत अधिक है। होंडा यूनिकॉर्न ने भी 60प्रतिशत से ज्यादा की ग्रोथ दर्ज की और दिसंबर 2025 में इसकी 33,640 यूनिट्स की बिक्री हुई। यामाहा के मॉडलों की बात करें तो एक्सएसआर की 14,951 यूनिट्स बिकीं। एफझेड ने 20.25प्रतिशत की ग्रोथ दर्ज की और 10,291 यूनिट्स बिकीं, जबकि आर15 की बिक्री 27.73प्रतिशत बढ़कर 5,453 यूनिट पहुंची। हालांकि एमटी-15 की बिक्री घटी और इसे 15.72प्रतिशत की डिग्रोथ का सामना करना पड़ा। केटीएम 200 ने भी दमदार प्रदर्शन किया और 58.95प्रतिशत की ग्रोथ के साथ 2,815 यूनिट्स बिकीं। होंडा एसपी 160 की बिक्री गिरकर 1,765 यूनिट रह गई, जिसे 60प्रतिशत से अधिक की डिग्रोथ दर्ज हुई। हीरो एक्सपल्स 200 की 1,086 यूनिट्स बिकीं और इसे 16.77प्रतिशत की ग्रोथ मिली। बजाज एवेंजर ने 48.84प्रतिशत की बढ़त हासिल की, जबकि होंडा हॉर्नेट 2.0 और हीरो एक्सट्रीम 160आर/200 को गिरावट का सामना करना पड़ा। सुजुकी जिक्सर इस सूची की सबसे तेजी से बढ़ने वाली बाइक रही, जिसकी बिक्री 531 यूनिट तक पहुंची और इसे 453 प्रतिशत की रिकॉर्डतोड़ ग्रोथ मिली। सुदामा/ईएमएस 10 फरवरी 2026