क्षेत्रीय
09-Feb-2026
...


बजट 2026 के आयकर प्रावधानों का सी ए विपुल बंसल व एड राहुल श्रोतिय द्वारा विश्लेषण किया गया फिरोजाबाद(ईएमएस) इनकम टैक्स ट्रेड टैक्स बार एसोसिएशन की मासिक बैठक विजय कुमार जैन एडवोकेट की अध्यक्षता में उन्हीं के कार्यालय पर संपन्न हुई जिसमें आयकर व जीएसटी की समस्याओं पर विचार विमर्श करते हुए समाधान हेतु वित्त मंत्री व जीएसटी के एडिशनल कमिश्नर को ज्ञापन पत्र भेजने का निर्णय लिया गया। सदस्यों द्वारा जीएसटी की विभिन्न समस्याएं सदन में उठाई गई। पंजीयन एवं केस तथा अवैध कर्मचारियों संबंधी व अन्य समस्याओं के निदान हेतु शीघ्र ही एडिशनल कमिश्नर ग्रेड 1 इटावा को ज्ञापन पत्र भेजने के अलावा अधिकारियों के साथ एक बैठक करके सभी समस्याओं का निदान कराया जाएगा। डायरेक्टर कुलदीप मित्तल एडवोकेट द्वारा उठाई गई समस्या आगरा जीएसटी ट्रिब्यूनल में सिर्फ अंग्रेजी भाषा में अपील दाखिल करने व अंग्रेजी में ही सुनवाई करने का विरोध किया गया और अंग्रेजी को वैकल्पिक भाषा के रूप में स्तेमाल करने का सुझाव देते हुए वित्त मंत्री को पत्र भेजने का निर्णय लिया गया। एमएसएमई, आयकर व जीएसटी के पेमेंट संबंधी विरोधावासी प्रावधानों को हटाने, बिना लेट फीस के रिवाइज्ड रिटर्न फाइल करने, संशोधित आयकर अधिनियम व रिटर्न फॉर्म शीघ्र जारी करने की मांग भी वित्त मंत्री से की जाएगी। हाल ही में संसद में पेश किए गए बजट 2026 के विभिन्न तकनीकी व कानूनी बारीक प्रावधानों का सीए विपुल बंसल, स्टडी सर्किल चेयरमैन वरिष्ठ अधिवक्ता अभय अग्रवाल और स्टडी सर्किल संयोजक राहुल श्रोतिय द्वारा विश्लेषण करते हुए जिज्ञासाओं का समाधान किया गया, जिसमें सभी सदस्यों ने मनोयोग से प्रतिभाग कर संतोष का अनुभव किया। वरिष्ठ अधिवक्ता कमल गुप्ता व निखिल बंसल के सुझाव पर शीघ्र ही टूर ले जाने का भी निर्णय लिया गया। बैठक में विजय प्रकाश शर्मा, कुलदीप गुप्ता, देवेश सक्सेना, कुलदीप मित्तल एडवोकेट, कमल गुप्ता, कृष्ण लाल गुप्ता, रूपेंद्र सिंह, महाराणा सम्राट, योगेंद्र सिंह, प्रिंस बंसल, संजय चौहान, राहुल श्रोतीय, वरुण मित्तल, संजय गुप्ता, अंकुर मित्तल, प्रतीक जैन, रजत, सचिन, मोहसिन, तारिक आदि अधिवक्ता मौजूद रहे। बैठक में निवर्तमान कोषाध्यक्ष गौरव बंसल द्वारा 2025 के आय व्यय का विवरण प्रस्तुत किया जिसे सर्वसम्मति से पास किया गया। संचालन आफताब अहमद महामंत्री ने किया। ईएमएस