- 27 फरवरी से 3 मार्च तक चलेगी भोपाल (ईएमएस)। होली पर्व पर बढऩे वाली यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने रानी कमलापति-दानापुर-रानी कमलापति के बीच स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन दोनों दिशाओं में कुल 2-2 फेरे लगाएगी। स्पेशल ट्रेन में एसी, स्लीपर और सामान्य श्रेणी के कोच रहेंगे। गाड़ी संख्या 01667 रानी कमलापति-दानापुर स्पेशल 27 फरवरी और 2 मार्च 2026 को दोपहर 2:25 बजे रानी कमलापति से रवाना होगी। यह ट्रेन नर्मदापुरम, इटारसी, पिपरिया, गाडरवारा, नरसिंहपुर, जबलपुर, कटनी, मैहर और सतना सहित कई स्टेशनों पर रुकते हुए अगले दिन सुबह 8:45 बजे दानापुर पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 01668 दानापुर-रानी कमलापति स्पेशल 28 फरवरी और 3 मार्च 2026 को दानापुर से चलेगी और अगले दिन सुबह 8:55 बजे रानी कमलापति पहुंचेगी। यात्री इस ट्रेन के लिए आईआरसीटीसी वेबसाइट या आरक्षण केंद्रों से टिकट बुक कर सकते हैं। विनोद / 09 फरवरी 26