क्षेत्रीय
09-Feb-2026
...


मुरैना ( ईएमएस ) | कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अर्पित वर्मा के मार्गदर्शन में सामाजिक न्याय विभाग द्वारा ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की शाखा विजयपुर के माध्यम से गौरवपूर्ण वृद्धावस्था सम्मानित जीवन अभियान संचालित किया जा रहा है। सामाजिक न्याय विभाग श्योपुर व प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय विजयपुर के संयुक्त तत्वाधान में गत शनिवार को गांधी चौक विजयपुर से शुरू हुई जागरूकता रथ यात्रा रविवार को भैंसाई होते हुए लक्ष्मणपुर पहुंची, इसके पूर्व प्रातः 11 सुनवई चौराहे से रथ यात्रा अभियान को अभियान प्रभारी बीके शशि बहन ने हरी झंडी दिखाकर आज के यात्रा रूट की ओर प्रस्थान किया गया। सुनवई चौराहे पर उपस्थित जनसमूह को आध्यात्मिक चित्र प्रदर्शनी के माध्यम से मूल्यनिष्ठ जीवन के बारे में जानकारी प्रदान की गई तथा सुनवाई चौराहे से 500 मीटर तक सुनवई रोड पर बैंड बाजे के साथ रैली निकाली गई तथा रैली में वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान सुरक्षा तथा आदर भाव दिए जाने संबंधी स्लोगन के माध्यम से जन जागरण किया गया। आमजन को संदेश दिया गया कि सीनियर सिटीजन हमारी धरोहर है उनका सम्मान उनकी सुरक्षा तथा उन्हें आदर भाव देना हमारा नैतिक दायित्व है, तत्पश्चात रथ यात्रा अभियान भैसाई होते हुए लक्ष्मणपुर पहुंची, जहां पर बच्चों के साथ कार्यक्रम किया गया तथा रैली के माध्यम से बच्चों को बड़ों का आदर सम्मान करने को लेकर गली मोहल्ले में संदेश दिया गया, रथ यात्रा में अभियान प्रभारी बीके शशि बहन, एडवोकेट बीके श्री चंद्र प्रकाश, बीके श्री सुभाष भाई, श्री विनोद भाई उपस्थित रहे।