* पांच वर्षों के बाद डीएसपी स्तर के पदाधिकारी ने किया नगर थाना का इंस्पेक्शन मधुबनी, (ईएमएस)। मधुबनी नगर थाना का इंस्पेक्शन सदर डीएसपी वन अमित कुमार ने सोमवार को किया। डीएसपी सदर ने निरीक्षण के दौरान सीडी पार्ट वन, टू एवं थ्री के अद्यतन स्थिति का निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में सदर डीएसपी ने गुंडा पंजी, लूट पंजी,टॉप टेन अपराधियों की पंजी, गिरोह पंजी, डकैती पंजी, अपराध पंजी, डोजियर, शराब माफियाओं की सूची, साम्प्रदायिक झगड़ो से संबंधित पंजी, गैम्बलर पंजी,थाना मानचित्र का अवलोकन किया। निरीक्षण के क्रम में निरीक्षण पंजी के अवलोकन के क्रम में ज्ञात हुआ कि 2021 के बाद डीएसपी सदर के स्तर पर थाना का इंस्पेक्शन नहीं हुआ था। इंस्पेक्शन में सादी वर्दी में आने वाले पुलिस कर्मियों व चौकीदारों को डीएसपी सदर ने फटकार लगाते हुए ड्रेस पहन कर आने का निर्देश दिया। सदर डीएसपी ने बताया कि पुलिस पदाधिकारियों को केश के अनुसंधान में तेजी लाने का निर्देश दिया गया है। कार्तिक कुमार/संतोष झा- ०९ फरवरी/२०२६/ईएमएस