क्षेत्रीय
09-Feb-2026
...


रायपुर (ईएमएस)। सचिव सह आबकारी आयुक्त सुश्री आर. संगीता एवं कलेक्टर रायपुर श्री गौरव सिंह के निर्देश तथा प्रभारी उपायुक्त आबकारी राजेश शर्मा के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग जिला रायपुर द्वारा अवैध मदिरा विक्रय एवं धारण के विरुद्ध सख्त कार्यवाही की गई। 7 फरवरी को ग्राम पारागांव, थाना गोबरा नवापारा क्षेत्र में की गई कार्यवाही के दौरान आरोपिया मानकी तारक (पति विष्णु तारक) के कब्जे से 7.56 बल्क लीटर देशी मदिरा मसाला शोले तथा आरोपी काशी सोनकर (पिता गोपाल सोनकर) के कब्जे से 6.48 बल्क लीटर देशी मदिरा मसाला शोले अवैध रूप से पाए जाने पर जब्त की गई। 8 फरवरी को नगर पालिका नवापारा, थाना गोबरा नवापारा क्षेत्र में आरोपी तरुण साहू (पिता स्व. नारायण साहू) के कब्जे से 25.74 बल्क लीटर देशी मदिरा मसाला एवं 3.78 बल्क लीटर विदेशी मदिरा (मैकडॉवेल्स नं. 01) जब्त की गई। उक्त तीनों मामलों में कुल 39.78 बल्क लीटर देशी एवं विदेशी मदिरा जब्त करते हुए आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की गैरजमानतीय धारा 34(2) के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर उन्हें गिरफ्तार किया गया है। प्रकरण की विवेचना आबकारी उपनिरीक्षक नीलम स्वर्णकार द्वारा की जा रही है। सत्यप्रकाश/चंद्राकर/9 फरवरी 2026