राज्य
09-Feb-2026
...


इन्दौर (ईएमएस) शहर में लगातार बढ़ रहे अचानक से अटैक आ मौत के मामले में एक और बढ़ोतरी उस समय हो गई जब एक पान की दुकान पर काम करने वाले युवक की काम के दौरान हार्ट अटैक आने से मौत हो गई। मामला कनाड़िया थाना क्षेत्र में बिचौली मर्दाना का है।‌ प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार काम करते करते वह अचानक गिर गया मौके पर मौजूद लोगों ने उसे तुरंत एमवाय अस्पताल पहुंचाया जहां प्रारंभिक जांच में ही डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार मृतक का नाम कुलदीप पिता शंभूसिंह उम्र बावीस साल निवासी गुलमर्ग परिसर है। कुलदीप मूल रूप से राजस्थान का रहने वाला था। उसके पिता खेती करते हैं, जबकि एक भाई और दो बहनें गांव में ही रहते हैं। वह छह महीने पहले ही इन्दौर आया था और निजी कंपनी में काम करता था परन्तु घटना के समय परिचित भगवत सिंह की बिचौली मर्दाना स्थित पान की दुकान पर काम कर रहा था। क्योंकि भगवत सिंह को दो दिन के लिए बाहर जाना था तो उसने कुलदीप से दुकान संभालने के लिए कहा था। कल यहां अचानक काम करते करते वह गिरकर बेहोश हो गया और उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप कार्रवाई शुरू कर दी है।