राज्य
09-Feb-2026
...


:: मौके पर ही समस्याओं के निराकरण के निर्देश; 105 से अधिक सरकारी योजनाओं का मिल रहा सीधा लाभ :: इंदौर (ईएमएस)। इंदौर नगर निगम द्वारा चलाए जा रहे संकल्प से समाधान अभियान के तहत सोमवार को झोन क्रमांक 19 के स्कीम नंबर 140 स्थित जोनल कार्यालय पर विशेष शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में महापौर श्री पुष्यमित्र भार्गव ने स्वयं मौजूद रहकर नागरिकों की समस्याओं को सुना और संबंधित अधिकारियों को उनके त्वरित निराकरण के लिए निर्देशित किया। शिविर के दौरान महापौर ने पीएम स्वनिधि और घरेलू कामकाजी महिला योजना के अंतर्गत लाभान्वित हुए हितग्राहियों से विशेष चर्चा की। उन्होंने लाभार्थियों से लोन राशि के उपयोग और उनके व्यवसाय की प्रगति के बारे में जानकारी ली। महापौर ने कहा कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य शासन की योजनाओं को अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक पहुंचाना है। :: एक ही छत के नीचे समाधान :: महापौर भार्गव ने बताया कि केंद्र और राज्य शासन की 105 से अधिक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ इन शिविरों के माध्यम से सीधे नागरिकों तक पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने कहा, नागरिकों को नगर निगम से जुड़ी समस्याओं या सरकारी योजनाओं के लिए भटकना न पड़े, इसलिए एक ही स्थान पर समाधान की यह व्यवस्था की गई है। शिविर में बड़ी संख्या में स्थानीय रहवासी पहुंचे और अपनी मूलभूत समस्याओं व योजनाओं के पंजीयन संबंधी आवेदन प्रस्तुत किए। प्रकाश/09 फरवरी 2026