राज्य
10-Feb-2026


नई दिल्ली (ईएमएस)। दिल्ली विश्वविद्यालय के हंसराज कॉलेज में छात्रों ने प्राचार्य के बेटे की शादी के लिए कॉलेज परिसर के निजी उपयोग का विरोध किया। छात्रों ने आरोप लगाया कि खेल मैदान और बॉयज हॉस्टल जैसी सुविधाओं का निजी समारोह के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है, जबकि छात्रों के लिए पाबंदियां हैं। इससे खेलो हंसराज टूर्नामेंट रद हो गया और शैक्षणिक माहौल प्रभावित हुआ। छात्रों ने प्रशासनिक दोहरी नीति पर सवाल उठाते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है। दिल्ली विश्वविद्यालय के हंसराज कॉलेज में सोमवार को छात्रों का आक्रोश उस समय खुलकर सामने आया, जब कॉलेज परिसर में प्राचार्य के पुत्र की शादी के आयोजन को लेकर विरोध प्रदर्शन हुआ। छात्रों ने आरोप लगाया कि कॉलेज के खेल मैदान और अन्य सार्वजनिक सुविधाओं का निजी उपयोग किया जा रहा है, जबकि सामान्य दिनों में इन्हीं सुविधाओं के इस्तेमाल पर छात्रों के लिए सख्त पाबंदियां लागू रहती हैं। छात्रों का कहना है कि कॉलेज का खेल मैदान, जहां खेल गतिविधियों और वार्षिक ‘खेलो हंसराज’ टूर्नामेंट का आयोजन किया जाना था, उसे निजी समारोह के लिए सजाया गया। इसके चलते प्रस्तावित खेल प्रतियोगिता को अचानक रद कर दिया गया अजीत झा/देवेन्द्र/नई दिल्ली/ ईएमएस/10/फरवरी/2026