नई दिल्ली (ईएमएस)। शाहदरा साइबर पुलिस ने क्रेडिट कार्ड लिमिट बढ़ाने का झांसा देकर एपीके फाइल के जरिए 75 हजार रुपये की ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इस मामले में चार आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है। पीड़िता के मोबाइल को हैक कर क्रेडिट कार्ड से खरीदारी की गई थी। जांच में पता चला कि एक आरोपित के पास ग्राहकों का गोपनीय डेटा था, जिसका उपयोग फर्जी एपीके बनाने में किया गया। इस मामले में साइबर पुलिस ने चार आरोपित अभिषेक कुमार झा, आशीष कुमार ओझा, विवेक कुमार उर्फ मोनू और इकरार को दबोच लिया है। कृष्णा नगर निवासी सीए सोनम चौहान ने साइबर थाने में शिकायत दी थी कि एक अज्ञात व्यक्ति ने खुद को कोटक महिंद्रा बैंक का प्रतिनिधि बताकर उनसे संपर्क किया। अजीत झा/देवेन्द्र/नई दिल्ली/ ईएमएस/10/फरवरी/2026