राज्य
10-Feb-2026


भोपाल(ईएमएस)। देहात क्षेत्र के बिलखिरिया थाना इलाके में स्थित प्रेस्टीज कॉलेज से तीन छात्राओं के मोबाइल चोरी हो जाने की घटना सामने आई है। मामले में पुलिस फिलहाल अज्ञात के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर सीसीटीवी कैमरे की मदद से आरोपी का सुराग जुटाने की कोशिश कर रही है। यह छात्राएं 8 फरवरी को गेट की परीक्षा देने कॉलेज पहुंची थी। मिली जानकारी के अनुसार मूलतः मैहर की रहने वाली भूमि लखेरा पिता राजेंद्र लखेरा (20) ने अपनी शिकायत में बताया की वह विदिशा स्थित एसआईटी कॉलेज में पढ़ती भी है, बीती 8 फरवरी को वह अपनी दो अन्य सहेलियों अन्वेषा जैन और अमिया बिसेन के साथ गेट की परीक्षा देने प्रेस्टीज कॉलेज आईं थी। उन तीनो के मोबाइल और ईयर बर्ड कॉलेज प्रबंधन ने एग्जाम रुम के बाहर रखवा दिए थे। जब वह तीनों पेपर देकर जब वापस आई तो देखा की उनके मोबाइल और ईयर बर्ड गायब थे। बाद में छात्राए थाने पहुचीं जहॉ पुलिस ने चोरी का प्रकरण दर्ज कर लिया। सूत्रो के मुताबिक सीसीटीवी कैमरे चैक करने पर फुटेज में एक संदेही युवक नजर आया है, जिसकी पुलिस तलाश कर रही है। जुनेद / 10 फरवरी