2 करोड़ दो 10 लाख की लागत से बनने वाले बायपास का विधायक उमाकांत शर्मा ने किया भूमिपूजन सिरोज(ईएमएस)। क्षेत्र के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल बाबा विश्वनाथ धाम देवपुर जाने वाले श्रद्धालुओं का आवागमन अब आसान हो जाएगा। विधायक उमाकांत शर्मा के प्रयासों से अब सिरोंज आरोन मार्ग से देवपुर मंदिर के लिए बायपास मार्ग का निर्माण किया जाएगा। सोमवार को विधायक शर्मा ने एक कार्यक्रम में करीब दो करोड़ दस लाख रु की लागत से बनने वाले बायपास मार्ग की आधारशिला रखी। शहर से 12 किमी दूर स्थित तीर्थ क्षेत्र देवपुर में धार्मिक त्यौहार,उत्सवों तथा श्रावण मास के दौरान आयोजित मेले में सिरोंज आरोन मार्ग पर स्थित ग्राम देवपुर में बड़ी संख्या में सिरोंज शहर सहित आसपास के ग्रामीण अंचलों से उमड़ने वाले श्रद्धालुओं एवं आवागमन करने वालों को भारी ट्रैफिक जाम की समस्या से दो चार होना पड़ता था। विधायक उमाकांत शर्मा श्रद्धालु नागरिकों एवं क्षेत्रवासियों को इस बड़ी समस्या से निजात दिलाने के लिए लगातार प्रयासरत थे। इस अवसर पर ग्राम देवपुर में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक उमाकांत शर्मा के द्वारा किया गया इस अवसर पर विधायक उमाकांत शर्मा ने संबोधित करते हुए कहा कि लोकतंत्र मे लोक कल्याण की भावना से सरकारे बनती है जिसमे उन्होंने देवपुर के इतिहास पर प्रकाश डालते हुए कहा की देवपुर एक बड़ा और पवित्र स्थान है यहां आज के युवाओ को भी यहां के इतिहास से अवगत कराया जाये मै याद कर रहा हूँ देवपुर के चारो तरफ के लोगो ने यहां सेवा की है यहां एक श्री कीरत पूरी जी महाराज जो की खिरिया दांगी के रहने वाले थे उन्होंने धन संग्रह करके पुरानी वाली दालान को बनाया था जब से देश मे प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी और प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री मोहन यादव जी की सरकार बनी है तब से सभी तीर्थ क्षेत्रो का खूब विकास हो रहा है अयोध्या मे राम मंदिर उज्जैन मे महाकाल लोक सहित सभी तीर्थ क्षेत्रो का विकास हो रहा है राम वन गमन पथ जिसका सर्वे पूर्व मंत्री लक्ष्मीकांत शर्मा जी के समय हुआ था उसका भी निर्माण हो रहा है आप सबका हमें भरपूर प्रेम और स्नेह मिला है, सन 1993 मैं पहली बार लक्ष्मीकांत शर्मा शर्मा विधायक चुने गए थे और लगातार विधायक फिर मंत्री बने यदि 2013 का चुनाव छोड़ दिया जाए तो हमें सदैव आप सबका स्नेह निरंतर मिल रहा है 2013 का चुनाव ही कारण है कि सिरोंज विकास में पीछे गया लक्ष्मीकांत जी के द्वारा किए गए विकास कार्यों को गिना पाना संभव नहीं है लेकिन यह तय है कि यदि विकास के विषय में तुलना की जाएगी तो सदैव उनका पलड़ा भारी निकलेगा साथ ही उन्होंने कहा कि वन विभाग के द्वारा देवपुर के संबंधी अतिक्रमण हटाने का प्रयास कर रहे हैं इसके पूर्व वरिष्ठ भाजपा नेता जिला पंचायत उपाध्यक्ष दरयाब सिंह कुर्मी,संतोष चौरे, रघुनाथ रघुवंशी, रमेश यादव ने भी अपने विचार व्यक्त कीजिये। कार्यक्रम का संचालन कैलाश शर्मा एवं आभार जनपद सदस्य कलेक्टर सिंह यादव ने व्यक्त किया। इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि हमीर सिंह यादव, मंडल अध्यक्ष झार सिंह दांगी, चितावर मंडल चरण सिंह राजपूत, लेखराज राजपूत , पूर्व जनपद अध्यक्ष जितेंद्र बघेल सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं नागरिकगण उपस्थित रहें । सलमान खान, 10 फरवरी, 2026